औरैया, फरवरी 23 -- अछल्दा, संवाददाता। विद्युत विभाग एवं विजिलेंस टीम ने सोमवार को क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के दौरान कई उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए, जबकि कुछ लोगों ने मौके पर ही पंजीकरण कराकर अथवा बकाया जमा कर राहत ली। टीम ने ग्राम मड़ा का पुरवा में घर-घर जांच की। जांच के दौरान 20 बकायेदार उपभोक्ता चिन्हित किए गए। इनमें बिल संबंधी कमियों के कारण आठ उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराकर प्रक्रिया पूर्ण कराई, जबकि बकाया राशि जमा न करने पर 12 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन तत्काल प्रभाव से काट दिए गए। इसके बाद विभागीय टीम कस्बा स्थित नहर बाजार पहुंची, जहां चेकिंग के दौरान चार बकायेदार उपभोक्ता मिले। इनमें से दो उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन माध्यम से बकाया जमा कर दिया, जबकि शेष के विरुद्ध विभागीय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.