हापुड़, फरवरी 18 -- हापुड़। भारतीय किसान यूनियन, अराजनैतिक के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मंगलवार को जिलाध्यक्ष पवन हूण के नेतृत्व में आवास विकास स्थित अधिक्षण अभियंता कार्यालय पर पहुंचे। जहां विद्युत विभाग द्वारा किसानों व आम उपभोक्ताओं के शोषण पर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर अधिक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष पवन हूण ने कहा कि विद्युत विभाग द्वारा शहरों व गांवों में स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे है, लेकिन गांवों में स्मार्ट मीटर किसी भी हाल में नहीं लगने दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि ग्रीष्म ऋतु में कृषि के लिए निर्बाध विद्युत सप्लाई अधिकांश रूप से गड़बड़ा जाती है, इसलिए समय से पहले ही निर्बाध बिजली सप्लाई की व्यवस्था की जाए। क्षमता वृद्धि के लिए स्टोर से ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.