पीयूष श्रीवास्तव, मार्च 16 -- UP Electricity news: बिजली विभाग की ओर से दी गई मोहलत खत्म होते ही शहर से लेकर देहात तक प्रीपेड बिजली उपभोक्ताओं पर कार्रवाई शुरू हो गई है। शुक्रवार रात से शुरू हुए अभियान में पहले ही दिन 1228 प्रीपेड बिजली कनेक्शन काट दिए गए। अचानक हुई कार्रवाई से उपभोक्ताओं में खलबली मच गई और लोग अपना मीटर रीचार्ज कराने के लिए बिजली विभाग के दफ्तरों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जुट गए। प्रयागराज में बिजली विभाग ने पहले पोस्टपेड उपभोक्ताओं के कनेक्शन को प्रीपेड मीटर में बदल दिया था। इनमें से करीब 25 हजार से अधिक उपभोक्ताओं ने समय पर मीटर रीचार्ज नहीं कराया, जिससे उनके खातों में बैलेंस माइनस में चला गया था। कई उपभोक्ताओं पर पांच हजार से लेकर एक लाख रुपये तक का बकाया था। यह भी पढ़ें- OTP से बचेगी जान, UP में लाइनमैन को खतरे में डाल...