बिजली विभाग की उपभोक्ताओं से मार्मिक अपील
बांदा, मई 14 -- बांदा। बिजली विभाग के अधिकारियों ने वॉट्एप ग्रुप में जुड़े करीब 50 हजार उपभोक्ताओं से बिजली बचाने की मार्मिक अपील की है। अधिशासी अभियंता राजीव रंजन ने कहा है कि 10 दिनों तक प्रचंड गर्मी पड़ने की संभावना है। इसे देखते हुए शाम से लेकर के रात्रि के समय तक अपने घर के लोड को जितना कम से कम कर सकें ,इससे विद्युत विभाग का सहयोग होगा। गर्मी की वजह से लोड बड़ा हुआ। जिस भी उपभोक्ता के घर में एक से अधिक एसी हैं, वह एक ही चलाएं। रात में सोने से पहले घर के सभी लाइटों को बंद कर दें। यह भी पढ़ें- WHO ने बताया AC चलाने का सही तरीका, कमरा रहेगा ठंडा और बिजली बिल हो सकता 70% तक कम आपका एक छोटा सा प्रयास विद्युत विभाग के लिए बहुत मददगार होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.