प्रयागराज, मार्च 26 -- प्रयागराज। बिजली विभाग ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपना मोबाइल नंबर संबंधित उपकेंद्र में जाकर अपडेट करा लें। मोबाइल नंबर अपडेट न होने से उनको प्रीपेड मीटर का बिल माइनस होने की जानकारी नहीं मिल पा रही है। शहर में 45 हजार से अधिक उपभोक्ताओं का कनेक्शन प्रीपेड कर दिया गया है। बिल माइनस में होने पर उनको मैसेज करके जानकारी दी जा रही है। रीचार्ज न होने पर कनेक्शन काट दिया जा रहा है। करीब 25 प्रतिशत उपभोक्ताओं का मोबाइल नंबर अपडेट न होने से उनको मैसेज नहीं मिल रहा है। इसलिए विभाग ने मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए अपील की है। मेयोहाल एक्सईएन संदीप मौर्या ने बताया कि मोबाइल नंबर अपडेट न होने से उपभोक्ताओं के नंबर पर मैसेज नहीं जा रहा है। इसलिए वे मोबाइल नंबर अपडेट कराएं लें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.