मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिजली विभाग के 3.50 लाख रुपये बकाया रखने के मामले में बुजुर्ग शरद बंका को नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह मोतीझील स्थित एक मॉल के फ्लैट में रहते हैं। संबधित कोर्ट से उनके खिलाफ एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था, जिसके बाद नगर थाने की पुलिस ने बुधवार को घर पर छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार किया है। फिलहाल उन्हें थाने पर रखकर पूछताछ की जा रही है। थानेदार कमलेश कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को कोर्ट के पेश किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मामले को लेकर बीते मार्च माह में नगर थाने में एफआईआर कराई गई थी। इस केस में वह फरार चल रहे थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.