लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- बिजली चोरी पर रोक लगाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग की टीम ने गुरुवार सुबह से शहर में जबरदस्त चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। मोहल्ला पूर्वी दीक्षिताना में चलाए गए इस अभियान के दौरान तमाम कटिया पकड़े जाने की सूचना है। विद्युत विभाग की टीम ने जांच के दौरान कई स्थानों पर अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते हुए उपभोक्ताओं को चिन्हित किया और मौके पर ही कई कनेक्शन काटे गए। अभियान से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विद्युत चोरी में संलिप्त पाए गए लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की तैयारी की जा रही है। विभाग का कहना है कि बिजली चोरी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक विद्युत चोरी रोकने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.