बिजली विभाग का एसडीओ और संविदाकर्मी रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार, ऐक्शन से हड़कंप
नई दिल्ली, मई 22 -- UP News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने आटा चक्की के लिए बिजली कनेक्शन दिलाने और सर्वे के नाम 20 हजार रुपये मांगने पर उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ देहात द्वितीय और एक संविदाकर्मी को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। एंटी करप्शन में कार्रवाई के दौरान विभाग में हड़कंप मच गया। एंटी करप्शन विजिलेंस टीम ने लालवाला रोड स्थित पॉवर कारपोरेशन के कार्यालय में शुक्रवार को शिकायत पर छापेमारी की। इस दौरान पॉवर कारपोरेशन के एसडीओ देहात द्वितीय दिनेश कुमार मौर्य और संविदाकर्मी पेट्रोल मैन शाकिर को 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया। गांव थिथकी निवासी मोहम्मद अहरार ने सहारनपुर स्थित भ्रष्टाचार निरोधक संगठन में शिकायत करते हुए बताया था कि उसे आटा चक्की के लिए छह किलोवॉट का बिजली कनेक्शन चाहिए था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.