कन्नौज, अप्रैल 6 -- नगर के पूर्वी बाईपास स्थित बिजली वितरण खंड कार्यालय पर उस समय हडक़ंप मच गया, जब भाकियू (किसान) के पदाधिकारी और स्थानीय किसान बड़ी संख्या में एकत्रित होकर वहां पहुंच गए। मौके पर बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए और स्मार्ट मीटर लगाए जाने के फैसले का जोरदार विरोध किया गया। इस दौरान भाकियू जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में बिजली विभाग के एक्सईएन राजीव भारती को ज्ञापन भी सौंपा गया। जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला के नेतृत्व में किसान और संगठन के पदाधिकारी कार्यालय परिसर में ही बैठकर चर्चा की। वहीं कुछ किसानों ने अधिकारियों से सीधे संवाद करते हुए अपनी समस्याएं रखी। बैठक के दौरान बिजली बिल, अनियमित आपूर्ति और स्मार्ट मीटर को लेकर ग्रामीणों की नाराजगी खुलकर सामने आई। संगठन के प्रदेश प्रवक्ता आचार्य डॉ.रजनीश दुबे (रक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.