गया, अप्रैल 5 -- शहर के चंदौती स्थित डीवीसी सप्लाई कॉलोनी में शनिवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर चोरी की गई। बिजली विभाग में कार्यरत रीना साहू के सरकारी आवास से 5.5 लाख की चोरी हुई है। पीड़िता के अनुसार, घटना सुबह 11:50 से दोपहर 12:40 बजे के बीच की है। उस समय परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम से बाहर थे। इसी बीच उनकी बेटी जब करीब 12:40 बजे स्कूल से घर लौटी, तो घर का दरवाजा खुला और अंदर का सामान अस्त-व्यस्त देखकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। घर पहुंचने पर परिजनों को चोरी का पता चला। चोर किचन की खिड़की तोड़कर घर में घुसे हैं।पीड़ित रीना साहू ने बताया कि चोर तीन सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की बालियां, एक सोने की अंगूठी, तीन चांदी के पायल, एक चांदी का ब्रेसलेट और करीब 20 हजार रुपये सहित लगभग 5.5 लाख का सामान ले गए हैं। हैरानी की बात यह है कि वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.