मैनपुरी, फरवरी 14 -- शहर के ट्रांजिट हॉस्टल में जन-सुनवाई के दौरान पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने विद्युत सहित विभिन्न जन-समस्याओं पर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। ग्राम लहरा निवासी पिंटू ने बताया कि उन्होंने तीन अन्य लोगों के साथ विद्युत कनेक्शन के लिए आवेदन किया और निजी खर्च पर तीन खंभे भी लगवाए, लेकिन विभाग कनेक्शन व केबल डालने के लिए लगभग 1.50 लाख रुपये जमा कराने को कह रहा है। पर्यटन मंत्री ने अधीक्षण अभियंता विद्युत को प्रकरण की जांच कर तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि विद्युत कनेक्शन में किसी स्तर पर विलंब न हो, उपभोक्ताओं को शीघ्र स्वीकृति दी जाए तथा निर्धारित रोस्टर के अनुसार आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। आगामी गर्मी को देखते हुए पोल व तारों की मरम्मत अभी से कराने को भी कहा। उन्होंने निर्देश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.