पूर्णिया, अप्रैल 8 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। साइबर अपराधी विभिन्न तरीकों से लोगो को अपने झांसे में ले रहे हैं। इसके लिए वे सरकारी संस्थानों के नामों का उपयोग कर रहे हैं। खासकर बिजली विभाग एवं बैंक के नाम पर ज्यादातर फ्रॉड हो रहे हैं। बिजली बिल में संशोधन, मीटर वेरीफिकेश आदि के नाम पर फ्रॉड लोगों को अपने झांसे में लेकर उनके खाते से राशि उड़ा रहे हैं। उसी तरह बैंक अधिकारी बन फ्रॉड ई-केवाईसी के नाम पर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। बिजली विभाग के नाम पर हुए साइबर फ्रॉड को लेकर साइबर थाना में दस से ऊपर एवं बैंक खातों के ई- केवाईसी के नाम पर अब तक तीस ऊपर केस दर्ज हुए हैं। इसके अलावा इन मामलों में साइबर अपराध नियंत्रण से जुड़े पोर्टल पर शिकायतें मिल रही हैं। पिछले वर्ष बिजली विभाग के नाम पर हुए फ्रॉड को लेकर तीन लोगों ने केस दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.