शामली, अप्रैल 3 -- चौसाना। सकौती मे स्थित औद्यौगिक ईकाई को विद्युत आपूर्ति पहुॅचाने के लिये प्रस्तावित लाइन 29 मार्च की रात्रि में बदमाशो ने छह पिलर से गुंजरने वाली विद्युत तारो को चोरी कर लिया था। शुक्रवार को जेई रोहित कुमार की शिकायत पर चौसाना पुलिस ने अज्ञात मे मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। चौसाना चौकी क्षैत्र के गांव सकौती में औद्यौगिक इकाई निर्माणाधीन हैं। जिसमे विद्युत आपूर्ति के लिए 132 केवीए के उपकेन्द्र का निर्माण होना है। प्रस्तावित उपकेन्द्र के लिए बाढी माजरा से होकर विद्युत लाइन सकोती स्थित औद्यागिक इकाई तक पहुॅच रही है। बीते 29 मार्च की रात्रि मे बदमाशों ने भोगीमजरा से टोडा को पहुॅचने वाली लाइन पर लगे छह पिलर से तारो को काटकर चोरी कर लिया था। सूचना मिलने पर पुलिस ने भी निरीक्षण किया था लेकिन तहरीर प्राप्त नही ...