हरदोई, मार्च 25 -- कछौना। खेतों के ऊपर से गुजरी हाई टेंशन लाइन से निकली चिंगारी से रैंसो के किसान की फसल जलकर राख हो गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम में कड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया। बुधवार की दोपहर को रैंसो के पश्चिम एक ईंट भट्ठे के पास एचटी लाइन में स्पार्किंग हुई। इसकी चिंगारी रैंसो के ही निवासी राकेश सिंह उर्फ बड़क्कू के खेत मे गिरी तो पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। दमकल टीम ने आग पर काबू पाते हुए अन्य खेतों में खड़ी फसल को खाक होने से बचा लिया। हादसे में किसान बड़क्कू की पक्के दो बीघा से अधिक तैयार फसल राख हो गई। ग्रामीणों ने बिजली विभाग की लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित किसान को मुआवजा देने की मांग उठाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.