हापुड़, फरवरी 15 -- ओवर लोड ट्रक में भरा गन्ना ऊपर से निकल रही बिजली लाइन में छूने के कारण आग लगने से राहगीरों में हडक़ंप मच गया। चालक और हेल्पर ने आनन फानन में छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। गढ़ गंगा खादर क्षेत्र के क्रय केंद्र से गन्ना लादकर ला रहा एक ओवरलोड ट्रक रविवार की शाम को गांव अब्दुल्लापुर से होकर सिंभावली चीनी मिल को जा रहा था। आबादी के बीच में नीचे लटक रहे बिजली लाइन के तार छूने से गन्ने के ट्रक में आग लग गई। जिससे कुछ ही पलों के भीतर कई मीटर ऊंची लपट उठने के साथ ही वातावरण में धुएं का गुबार छाने से राहगीरों के साथ ही आसपास रहने वालों में हडक़ंप मच गया। सडक़ से होकर आ जा रहे महिला बच्चों समेत दर्जनों ग्रामीण शोर मचाते हुए उल्टे पांव भाग निकले, जिन्हें देख चालक और हेल्पर ने भी सूझबूझ दिखाते हुए आनन फानन में ट्रक से नीचे कूदकर अपनी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.