औरैया, मार्च 5 -- औरैया, संवाददाता। औरैया-दिबियापुर बाईपास पर बुधवार दोपहर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मिट्टी भराई कर रहा एक डंपर ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन से टकरा गया। इससे डंपर में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत डंपर से कूदकर अपनी जान बचा ली। जानकारी के अनुसार बाईपास पर एक निर्माणाधीन मकान में मिट्टी की भराई का काम चल रहा था। इसी दौरान डंपर चालक मिट्टी खाली करने के लिए डाला ऊपर उठा रहा था। डाला ऊपर उठते ही पास से गुजर रही हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया। संपर्क होते ही तेज स्पार्किंग हुई और डंपर में आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख मौके पर मौजूद मजदूरों और राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए सड़क से दूर भागने लगे। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमक...