संभल, अप्रैल 16 -- तहसील क्षेत्र के गांव लतीफपुर धीर में गुरुवार को बिजली की लाइन में फाल्ट होने से दो किसानों की 12 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने घटना की जानकारी दमकल विभाग की टीम को दी। सूचना देने के दो घंटे बाद टीम मौके पर पहुंची। उससे पहले ही किसानों ने आग पर काबू पा लिया था। गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों को काफी नुकसान हो गया। थाना क्षेत्र के लतीफपुर धीर गांव निवासी विजेन्द्र सिंह के नलकूप पर तारों में गुरुवार दोपहर फाल्ट हो गया। जिससे गेहूं के खेत में आग लग गई। तभी आग ने पड़ोसी बॉबी के खेत में गेहूं की खड़ी फसल को चपेट में ले लिया। यह भी पढ़ें- शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 11 बीघा गेहूं जलकर खाक, चार किसानों को भारी नुकसान खेत में आग की लपटे उठती देख ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोग आनन फानन में आग बुझाने में जुट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.