बिजली लाइन में फाल्ट, ढाई सौ गांवों की बिजली रात भर रही गुल
सुल्तानपुर, जून 6 -- जयसिंहपुर, संवाददाता। बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब ढाई सौ गांवों की बिजली शुक्रवार रात अचानक ठप हो गई। हल्की बारिश और तेज हवा चलने के बाद 33 हजार वोल्ट की लाइन में फाल्ट आने की वजह से पूरे क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे ग्रामीणों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा।
बिजली आपूर्ति की स्थिति शनिवार को भी लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी और दोपहर बाद किसी तरह फाल्ट दुरुस्त होने पर सप्लाई शुरू की जा सकी। बिरसिंहपुर सौ बेड अस्पताल में दो दिनों से बिजली खराबी की वजह से जेनरेटर से काम चलाया जा रह है। जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के बिरसिंहपुर विद्युत उपकेंद्र की हाई वोल्टेज लाइन में फाल्ट की वजह से शुक्रवार रात अचानक बिजली चली गई। पहले लोगों को स्थानीय स्तर पर तकनीकी खराबी की आशंका हुई, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.