बिजली लाइन में आग लगने से मचा हड़कंप
काशीपुर, जून 24 -- काशीपुर। बिजली लाइन में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना पर विभागीय कर्मचारियों ने मौके को पहुंचकर शट डाउन लिया और किसी तरह आप पर काबू पाया l इसके चलते पटेल नगर क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित हुई l मंगलवार की रात पटेल नगर टैक्सी स्टैंड के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन में अचानक फाल्ट होने के बाद आग लग गई l आग लाइन के नीचे पेड़ मेंभी पहुंच गई। जिससे टैक्सी चालकों में खलबली मच गई। आनन-फानन में टैक्सी चालकों ने अपने वाहन लाइन के नीचे से हटाए। सूचना पर बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और शटडाउन लिया। विभागीय कर्मचारियों में पाइप लगाकर पानी से आग पर काबू पाया l करीब एक घंटे की मरम्मत के बाद लाइन को सुचारू किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.