बिजली लाइन बदलने से आपूर्ति सुधरेगी
नोएडा, मई 12 -- नोएडा, उदय। सेक्टर और गांवों में बिजली ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए 1090 किलोमीटर लो टेंशन (एलटी) लाइन को बदला जाएगा। इससे विद्युत आपूर्ति में सुधार होगा। फिलहाल, करीब सात किलोमीटर तक लाइन बदली जा चुकी है। शेष को बदलने का कार्य जल्द शुरू होगा। विद्युत निगम के अधिकारियों के मुताबिक स्काडा योजना के तहत बिजली ढांचे को मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। जिले में एलटी लाइन बिछाई जा रही है। पहले चरण में सात किलोमीटर एलटी लाइन बिछाने का कार्य किया गया है। प्रयास है कि वर्ष 2027 तक कार्य को पूरा कर लिया जाए। इसके बाद आंधी-बारिश में भी उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति दी जा सकेगी। विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता विवेक कुमार पटेल ने कहा कि शहर में एलटी लाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। अगले कुछ महीनों में बिजली ढांचा काफी मजबूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.