बिजली लाइन पर चढ़े युवक की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा
हरदोई, मई 17 -- हरदोई। बेनीगंज क्षेत्र के प्रताप नगर फीडर की दौलतपुर लाइन पर रविवार शाम एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पुलिस और बिजली विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। दौलतपुर गांव निवासी कपिल (27) पुत्र रामदास रविवार शाम करीब सात बजे विद्युत पोल पर चढ़ा था। इसी दौरान वह चलती बिजली लाइन की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों का आरोप है कि कपिल संविदा लाइनमैन के साथ काम करता था। उनका कहना है कि लाइन पर शटडाउन लिया गया था, लेकिन अचानक बिजली आपूर्ति चालू हो जाने से युवक करंट की चपेट में आ गया। वहीं एसडीओ कछौना पुनीत दुबे ने बताया कि प्राथमिक सूचना के अनुसार युवक चलती लाइन पर अपना निजी केबल जोड़ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.