अमरोहा, अप्रैल 20 -- हसनपुर, संवाददाता। गाजियाबाद के लोनी में बिजली लाइन पर कार्य करते वक्त खंभा टूटने से घायल संविदा लाइनमैन की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव लाया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के गांव गंगाचोली निवासी 25 वर्षीय दीपचंद पुत्र कृष्ण सिंह लोनी के खेकड़ा में संविदा लाइनमैन के पद पर कार्य कर रहा था। परिजनों के मुताबिक बीती 14 अप्रैल की शाम लाइन पर कार्य करते वक्त अचानक खंभा टूटने से दीपचंद घायल हो गया था। लोनी के निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा था। रविवार को उपचार के दौरान दीपचंद की मौत हो गई। इस बाबत सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन पोस्टमार्टम के बाद दीपचंद के शव को गांव लेकर आ रहे हैं। करीब ढाई वर्ष पूर्व दीपचंद की शादी हुई थी। पत्नी गीता का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.