एटा, मई 19 -- गांव नगला भग्गू में मंगलवार की देर शाम को 11 हजार विद्युत लाइन शिफ्टिंग कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजली लाइन पर कार्य कर रहे मजदूर को अचानक करंट लग गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। थाना अलीगंज के गांव अलियापुर निवासी 40 वर्षीय विजेंद्र सिंह पुत्र रामचंद्र मजदूरी का कार्य करता है। बताया गया कि थाना नयागांव क्षेत्र में बिजली 11 हजार लाइन शिफ्टिंग का कार्य चल रहा था। विजेंद्र अन्य कर्मचारियों के साथ पोल पर चढ़कर लाइन शिफ्टिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक लाइन में विद्युत सप्लाई चालू हो गई और तारों में करंट दौड़ गया। करंट लगते ही विजेंद्र गंभीर रूप से झुलस गया और पोल पर ही तड़पने लगा। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों में चीख-पुकार मच गई और कार्य तत्काल बंद करा दिया गया। साथी मजदूरों ने किसी तरह घायल को नीचे...