बिजली लाइन दुरुस्त करते समय खंभे से गिरा संविदा लाइनमैन, हालत गंभीर
रायबरेली, जून 3 -- लालगंज (रायबरेली), संवाददाता। रायबरेली के कोतवाली क्षेत्र के पूरे करवती मजरे ऐहार गांव में बुधवार को बिजली लाइन की खराबी ठीक करते समय एक संविदा लाइनमैन खंभे से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालगंज पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के अटोरा बुजुर्ग गांव निवासी राजू (37) पुत्र बनवारी संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। बुधवार को वह पूरे करवती गांव में खराब हुई बिजली लाइन की मरम्मत करने के लिए खंभे पर चढ़ा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से सीधे सीमेंटेड सड़क पर औंधे मुंह गिर पड़ा। घटना स्थल के पास एक टूटा हुआ बिजली का खंभा भी पड़ा था...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.