बिजली लाइन जोड़ने को लेकर पार्षद पुत्र और ग्रामीणों में मारपीट
बरेली, जून 15 -- सीबीगंज थाना क्षेत्र के मथुरापुर गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराने को लेकर रविवार को दो पक्षों में विवाद और मारपीट हो गई। घटना में पार्षद पक्ष समेत दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। दस जून की रात आई तेज आंधी में मथुरापुर गांव की बिजली व्यवस्था ठप हो गई थी। ग्रामीणों का आरोप था कि चार दिन बीतने के बाद भी आपूर्ति पूरी तरह बहाल नहीं हो सकी। इसको लेकर पार्षद पुत्र राहुल साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित बिजलीघर पर प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद बिजली विभाग ने करीब आधे गांव की आपूर्ति चालू कर दी थी। शनिवार को जन्नत अली आगे की लाइन जोड़ने के लिए पार्षद के घर के सामने लगे बिजली के पोल पर चढ़ा था। उसके तार जोड़ने के बाद पार्षद के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.