अमरोहा, अप्रैल 20 -- लाइनमैन को लेकर ट्यूबवेल का कनेक्शन ठीक कराने खेत पर पहुंचे युवक से मारपीट की गई। फावड़े से हमला कर लहूलुहान कर दिया गया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना डिडौली क्षेत्र के गांव जोगीपुरा की है। गांव निवासी इरशाद हुसैन रविवार को ट्यूबवेल की बिजली लाइन ठीक कराने के लिए लाइनमैन को लेकर मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद गांव के ही जमशेद ने लाइन जोड़ने का विरोध करना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि विरोध के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाने को लेकर हुआ खूनी संघर्ष आरोप है कि जमशेद ने गाली-गलौज करते हुए इरशाद हुसैन पर फावड़े से हमला कर दिया, जिससे उनके सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.