बिजली लाइन को लेकर विवाद, ईंट-पत्थर चलने से दंपति घायल
इटावा औरैया, जून 20 -- बकेवर। नगला खादर में बिजली लाइन ठीक कराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। गाली-गलौज के बाद दोनों पक्षों में ईंट-पत्थर चलने लगे, जिसमें दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम नगला खादर निवासी सर्वेश कुमार पुत्र बन्नाम सिंह ने बताया कि उनके घर की बिजली लाइन खंभे से खराब हो गई थी, जिसे वह ठीक करवा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने एकजुट होकर ईंट-पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। घटना में सर्वेश कुमार और उनकी पत्नी पूजा घायल हो गए। परिजनों ने घायलों का उपचार कराया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर साहिल,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.