औरैया, दिसम्बर 13 -- निर्माणाधीन कंचौसी टीएसएस बिजली लाइन को लेकर किसानों की आपत्तियों के बीच कोर्ट के आदेश पर शनिवार को राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का स्थलीय निरीक्षण किया। बिधूना तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने परियोजना से जुड़े इंजीनियरों और किसानों की मौजूदगी में भूमि की मालियत का आंकलन किया। निरीक्षण के बाद तैयार की जाने वाली रिपोर्ट न्यायालय को भेजे जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके आधार पर कोर्ट आगे निर्णय करेगा। कंचौसी रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन बिजली घर को जोड़ने वाली टावर लाइन को लेकर चल रहे विवाद के तहत नायब तहसीलदार बिधूना हरिकिशोर की अगुवाई में राजस्व टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान पावर कंपनी ऐकोरियम के इंजीनियर आर. मेहता, अतुल सक्सेना, लेखपाल राज वर्मा, ग्राम प्रधान सूखमपुर सुनील राठौर, पूर्व प्रधान सुरेश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.