प्रयागराज, फरवरी 27 -- होली के मद्देनजर बिजली विभाग निर्बाध आपूर्ति करेगा। शुक्रवार को ऊर्जा मंत्री की ऑनलाइन समीक्षा बैठक में निर्देश जारी किए गए कि बिजली लाइनों के नीचे या ट्रांसफॉर्मर और पोल के पास होलिका दहन न किया जाए, अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती है। इसके बाद मुख्य अभियंता प्रथम राजेश कुमार ने अधीक्षण अभियंताओं, अधिशासी अभियंताओं, एसडीओ और जेई के साथ बैठक कर तैयारियों की जानकारी ली। होली के दौरान 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रहेगा। फॉल्ट आने पर तत्काल मरम्मत के लिए टीमें तैनात रहेंगी। संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार कर वहां विशेष निगरानी रखी जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.