बागपत, अप्रैल 11 -- बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव में विद्युत चिंगारी गिरने से गेहूं फसल में आग लग गई। आग लगते ही किसानों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में किसानों और उनके परिजनों ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक आठ किसानों की 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों के अनुसान जली फसल की कीमत 25 लाख रुपये से अधिक है। सिसाना गांव निवासी संजय कुमार, जीत सिंह, जगदेव, बालेश्वर, अनुज, सुनील, जयपाल और गोले सहित आठ किसानों ने अपने खेतों में गेहूं की फसल उगाई हुई थी। किसानों के अनुसार अब फसल पककर तैयार हो चुकी है। कुछ किसानों ने तो फसल की कटाई भी शुरू करा दी थी, लेकिन शुक्रवार की दोपहर बिजली लाइन की चिंगारी से एक किसान की फसल में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आसपास के खेतों पर का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.