इटावा औरैया, अप्रैल 12 -- सैफई। गांव नगला वर्मा जीत के पास रविवार दोपहर 220 केवी पावर हाउस के किनारे से गुजर रही 33 केवी लाइन से उठी चिंगारी ने खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। देखते ही देखते आग फैल गई और करीब 10 बीघा से अधिक फसल जलकर राख हो गई, जबकि कुछ हिस्सा मैनपुरी की करहल तहसील क्षेत्र की जमीन का भी प्रभावित हुआ। इटावा और मैनपुरी जनपद की सीमा पर एक ओर सैफई तहसील क्षेत्र की जमीन है तो दूसरी ओर करहल तहसील की सीमा लगती है। आग की चपेट में सैफई क्षेत्र की करीब 10 बीघा व करहल क्षेत्र की चार-पांच बीघा गेहूं की फसल जल गई। दोपहर में आग लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े और अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए। सूचना पर दमकल की टीम को बुलाया गया, वहीं तहसीलदार सैफई आभा चौधरी और क्षेत्रीय लेखपाल संजीव यादव भी मौके पर पहुंचे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.