लखीमपुरखीरी, अप्रैल 29 -- गोला गोकर्णनाथ। गोला क्षेत्र में विद्युत लाइन निर्माण एवं रखरखाव कार्य के चलते आज गुरुवार को कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत विभाग द्वारा जारी सूचना के अनुसार यह शटडाउन सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक प्रभावी रहेगा।एसडीओ अजय यादव ने बताया कि गोला टाउन, गोला तहसील और गोला ग्रामीण उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में आपूर्ति प्रभावित होगी। 11 केवी फीडरों पर कार्य के कारण संबंधित इलाकों में बिजली बंद रखी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य निर्धारित समय से पहले निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। साथ ही असुविधा के लिए खेद जताते हुए विभाग ने कहा कि यह कार्य भविष्य में बेहतर और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...