बिजली लाइनों में बने फाल्ट, रातभर गुल रही 65 गांवों की बिजली
बागपत, मार्च 20 -- बागपत। गुरुवार की शाम तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू होते ही जिलेभर के 65 से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। बागपत के साथ ही बड़ौत और खेकड़ा कस्बे में भी कई घंटे तक बिजली गुल रही। जिसके चलते लोग परेशान बने रहे। अधिकांश गांवों में तो शुक्रवार की दोपहर तक बिजली गुल रही, जिसके चलते लोगों को पेयजल संकट का भी सामना करना पड़ा। बिजली विभाग की टीमें लाइन में बने फाल्ट दुरूस्त करने में जुटी है। दरअसल, गुरुवार की शाम करीब छह बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी शुरू हुई थी। रात करीब आठ बजे के बाद तो हवा की स्पीड बढ़ गई, साथ में बारिश भी शुरू हो गई। जिसके चलते बिजली लाइनों में फाल्ट बन गए। बड़ागांव, सैदपुर,महरमपुर समेत जिलेभर के 65 से अधिक गांवों में अंधेरा पसर गया। इन सभी गांवों में रातभर अंधेरा पसरा रहा। वहीं, बागपत के साथ ही बड़ौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.