बिजली-यूरिया किल्लत पर किसानों का प्रदर्शन
लखीमपुरखीरी, जून 1 -- कस्ता-लखीमपुर मार्ग पर सोमवार दोपहर सरायन नदी के पुल के पास स्थित देवस्थान परिसर में सैकड़ों किसानों ने बिजली और यूरिया खाद की किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन किया। हल्की बूंदाबांदी के बावजूद बड़ी संख्या में किसान इस प्रदर्शन में शामिल हुए। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रदेश महासचिव श्यामू शुक्ला ने प्रदर्शन का नेतृत्व किया। उन्होंने बिजली कटौती और यूरिया की कमी को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों से सवाल किए। बिजली विभाग के एसडीओ हरीश कुमार ने किसानों को समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जल्द ही क्षेत्र के लोगों को बिजली आपूर्ति से संबंधित दिक्कतों से राहत मिलेगी। यूरिया और अन्य समस्याओं के संबंध में किसानों ने मितौली के नायब तहसीलदार शशांक मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। धरना प्रदर्शन स्थल पर सैकड़ों किस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.