बागपत, फरवरी 3 -- बिनौली। ग्वालीखेड़ा गांव के बिजली मैकेनिक बबलू शर्मा के होनहार बेटे ने वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने का गौरव प्राप्त किया हैं। इससे परिवार के लोगों और ग्रामीणों में खुशी का माहौल हैं। अर्पित शर्मा ने गांव के ही चौधरी दलीप सिंह इंटर कॉलेज से 12 वीं तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उसने देहरादून में जाकर कोचिंग कर एनडीए की तैयारी की और बीते वर्ष सितंबर माह में एनडीए इंट्रेंस पेपर को पास किया। इसके बाद 29 दिसंबर से 2 जनवरी तक गुजरात के गांधीनगर में एसएसबी का इंटरव्यू क्लीयर किया और वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद के लिये कर्नाटक के मैसूर में 10 जनवरी को सीपीएसएस की परीक्षा देकर परीक्षा को पास किया, इसके बाद वह 12 जनवरी की बैंगलोर में शारिरिक दक्षता और मेडिकल टेस्ट पास करके वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बनने के लिए फिट हो गया। अब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.