बिजली में सुधार नहीं तो 1 जुलाई को पावर हाउस में तालाबंदी
गिरडीह, जून 26 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी भाग संख्या सात के जिला परिषद सदस्य विनय कुमार शर्मा ने गिरिडीह के उपायुक्त एवं ऊर्जा विभाग के महाप्रबंधक को पत्र प्रेषित कर देवरी के गांवों में लचर बिजली आपूर्ति सेवा को सुदृढ़ कर नियमित रूप से विद्युत आपूर्ति सेवा बहाल करने की मांग की है। 30 जून तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल नहीं हुई तो यहां के उपभोक्ताओं के द्वारा देवरी स्थित पावर हाउस में 1 जुलाई को तालाबंदी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि विभाग के अधिकारियों द्वारा जान बूझकर यहां की बिजली बाधित कर दूसरे प्रखंडों में उसे दी जा रही है। जिसके कारण भीषण तपती गर्मी में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बताया कि भीषण गर्मी में बिजली के अभाव में लोगों को घरों से बाहर निकलकर सोना पड़ रहा है। दिन में घर में रहना मुश्किल हो रहा है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.