बिजली में सुधार की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा
गिरडीह, मई 19 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। भाकपा माले धनवार प्रखंड कमेटी ने सोमवार को बिजली व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड गिरिडीह के महाप्रबंधक के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि 20 मई तक धनवार की बिजली व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो 21 मई को धनवार पावर हाउस के समक्ष धरना-प्रदर्शन तथा सरिया-खोरीमहुआ मुख्य सड़क को जाम किया जाएगा। ज्ञापन में कहा गया है कि धनवार प्रखंड में लगातार बिजली कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से आम जनता त्रस्त है। पिछले पांच दिनों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है, जिससे आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लोगों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भाकपा माले नेताओं ने कहा कि थोड़ी सी आंधी या तूफान आते ही बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो जाती है। विभागीय ला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.