मुरादाबाद, अप्रैल 28 -- तहसील व नगर पंचायत मुख्यालय में 1 मई से विद्युत कटौती का समय पुनः बदल गया है। जिसके चलते तहसील मुख्यालय पर सवेरे 7 से 8:30 बजे तथा दोपहर को 3 से शाम 4 बजे तक विद्युत आपूर्ति की कटौती की जाएगी। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र में सवेरे 6:45 बजे से 7:45 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी। साथ ही दोपहर में 2:45 बजे से 4:45 बजे तक विद्युत आपूर्ति की कटौती की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...