बिजली मीटर फैक्ट्री में आग, सिकंदरपुर का युवक लापता
कन्नौज, मार्च 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। दिल्ली में बुधवार को बिजली मीटर बनाने वाली एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की घटना के बाद सिकंदरपुर क्षेत्र के असेह निवासी युवक देवेंद्र उर्फ अंशु प्रजापति लापता होने की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। युवक के परिजन फैक्ट्री के बाहर पहुंचकर उसका इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल सका है। क्षेत्र के असेह गांव का देवेंद्र उर्फ अंशु प्रजापति पुत्र सरमन, पिछले लगभग एक वर्ष से नोएडा के सेक्टर-4 स्थित बिजली मीटर फैक्ट्री में काम कर रहा था। बुधवार को फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लगने के बाद से ही वह लापता बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही उसके पिता सरमन दिल्ली पहुंच गए और फैक्ट्री के बाहर अपने इकलौते बेटे के इंतजार में खड़े हैं। बेटे के लापता होने से उनका रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.