बिजली मीटर टूटने का विरोध करने पर महिला से मारपीट
इटावा औरैया, मई 14 -- बकेवर। मोहल्ला आदर्श नगर निवासी काजल ने थाना में तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के ही कुछ लोग ट्रैक्टर से भूसा लेकर उसके घर के सामने से निकल रहे थे। इसी दौरान घर के बाहर लगा बिजली का मीटर टूट गया। जब महिला ने नया मीटर लगवाने की बात कही तो वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर पिता-पुत्रों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए 50 शैया अस्पताल भेजा। पुलिस ने महिला की तहरीर पर जगमोहन, बृजमोहन और नरसिंह निवासी आदर्श नगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.