बक्सर, मार्च 11 -- पेज तीन के लिए ---- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिजली मीटर से संबंधित इंफॉर्मेशन अपडेट करने का झांसा दे साइबर अपराधियों ने एक युवक को नब्बे हजार रुपये की चपत लगा दी। उसने इस संबंध में टाउन थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। शहर के छोटकी सारिमपुर निवासी राजू पांडेय के पुत्र दीपक पांडेय के मुताबिक बीते मंगलवार की सुबह उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को बिजली विभाग का कर्मी बताते हुए कहा कि आपने नया मीटर लगवाया है। इससे संबंधित कुछ इंफॉर्मेशन अपडेट करना जरूरी है तभी कंज्यूमर नंबर मिलेगा। दीपक उसके झांसे में आ गया और उसके द्वारा व्हाट्सएप पर भेजे गए लिंक से एक एप डाउनलोड कर लिया। ऐसा करते ही उसका मोबाइल हैक हो गया और उसके खाते से एक ही बार में नब्बे हजार रुपये कटने का मैसेज आ गया। तब जाकर उसे लगा कि वह साइबर ठगी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.