बिजली मिस्त्री के बंद घर से लाखो के जेवर-नकदी की चोरी
रांची, जून 24 -- रातू, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के रवि स्टील चौक शिव मंदिर गली स्थित बिजली मिस्त्री के बंद घर से मंगलवार रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और 50 हजार नकद की चोरी कर ली। इस संबंध में पीड़ित रौशन कुमार चौधरी ने बुधवार को रातू थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित ने बताया कि 22 जून को उनके पिता अखिलेश चौधरी ट्रांसफार्मर पर काम करने के दौरान बिजली की चपेट में आकर घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें देवकमल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। इसी कारण पूरा परिवार घर पर मौजूद नहीं था। इसी दौरान चोरों ने खिड़की तोड़कर घर में प्रवेश किया और गोदरेज का लॉकर तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने आशंका जताई है कि चोरी में किसी परिचित का हाथ हो सकता है, जिसे घर की पूरी जानकारी थी। रातू पुलिस मामले की जांच कर रही है।चोरी गए स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.