बिजली मिस्त्री के परिजनों से मिले सांसद, दी सहायता राशि
सीतामढ़ी, अप्रैल 7 -- सीतामढ़ी। जिले में हुए एक दर्दनाक हादसे में बिजली मिस्त्री सुंदेश्वर साह (45) की मौत पर सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सोमवार को वे मृतक के गांव रैनविष्णु पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान सांसद ने स्वजन को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। सांसद ने परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद है और इस अपूरणीय क्षति की भरपाई संभव नहीं है, लेकिन इस कठिन समय में वे हरसंभव सहयोग के लिए परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पीड़ित परिवार को सरकारी स्तर पर मिलने वाली सभी सहायता दिलाने के लिए वे स्वयं पहल करेंगे।उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से मामले की गंभीरता से जांच कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि बिजली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.