रांची, अप्रैल 10 -- तमाड़, प्रतिनिधि। ब्लॉक मोड़ के समीप रहने वाले 37 वर्षीय अनिल रवानी उर्फ नुनु बिजली मिस्त्री को गुरुवार को अचानक ब्रेन हेमरेज का अटैक आया। परिजनों ने उन्हें तत्काल बेहतर इलाज के लिए रांची ले जाया, जहां शुक्रवार की शाम इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया गया कि नुनु मिस्त्री मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और लंबे समय से निजी बिजली मिस्त्री के रूप में काम कर रहे थे। उनके असामयिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वे अपने पीछे पत्नी और तीन वर्षीय बेटी सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह 10 बजे पातरा में किया जाएगा। घटना के बाद पूरे तमाड़ क्षेत्र में शोक की लहर है। स्थानीय लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की है।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.