भागलपुर, मई 25 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार बिजली मजदूर यूनियन की ओर से रविवार को डीबीसी कॉलोनी मायागंज स्थित विद्युत आपूर्ति अंचल कार्यालय परिसर में 14 वां राज्य सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में बिहार के विभिन्न जिलों से बिजली विभाग में कार्यरत और सेवानिवृत्त हजारों कर्मियों ने भाग लिया। इस दौरान पुरानी पेंशन योजना की बहाली, सभी कर्मियों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा, 8वें वेतन आयोग में 3.83 फिटमेंट फैक्टर लागू करने, मानवबलों का न्यूनतम वेतन Rs.30,000 तय कर नियमितीकरण, लंबित प्रोन्नति, कार्यपालक सहायकों को वेतनमान और अवकाश सुविधाएं और कोरोना काल का लंबित डीए भुगतान सहित कई महत्वपूर्ण विषय शामिल थे। यूनियन के महामंत्री अर्जुन प्रसाद यादव ने केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा, मजदूर विरोधी फैसले जबरन लाग...