सासाराम, मार्च 13 -- चेनारी, एक संवाददाता। बाजार से एक किलोमीटर दक्षिण स्टेट हाइवे मल्हीपुर रोड स्थित बिजली बोर्ड के साढ़े छह बीघे में फैले परिसर में कई वर्ष पूर्व चहारदीवारी की गई थी। जिनके बीच दो मंजिला भवन का निर्माण किया गया था। लेकिन लगभग 35 वर्ष पूर्व बना यह भवन अब खंडहर में तब्दील हो गया है। जिससे विद्युत कर्मियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...