वाराणसी, जून 13 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। चौकाघाट के कचियवा क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। भूमिगत तार बिछाने को गली खोद दी गई। तार बिछ भी गया लेकिन बॉक्स लगना बाकी है। ठेकेदार ने बीते डेढ़ महीने से काम बंद कर दिया है। लिहाजा लोगों को ऊबड़-खाबड़ रास्तों से गुजरना पड़ रहा है। करीब चार माह पहले क्षेत्र की तीन गलियों में बिजली के भूमिगत तार बिछाने का काम शुरू किया गया था। करीब डेढ़ माह पहले तार बिछाकर ठेकेदार नदारद हो गया। स्थानीय लोग जब जेई और ठेकेदार को फोन करते हैं तो एक दो दिन में काम शुरू करने का आश्वासन दिया जाता है। सोमवार को भी स्थानीय लोगों ने जेई रवि रंजन सिंह को फोन कर शिकायत की तो हर हाल में दो दिन में काम पूरा होने का भरोसा दिया गया लेकिन अब तक मौके पर कोई पहुंचा तक नहीं। इन गलियों में 50-6...