बिजली बिल से परेशान पान विक्रेता ने दी जान
गाजीपुर, जून 15 -- सैदपुर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ग्रामसभा के मुरादचक निवासी 55 वर्षीय एक पान विक्रेता ने बकाया बिजली बिल की वसूली से परेशान होकर सोमवार सुबह विषाक्त पदार्थ पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन सीएचसी सैदपुर ले गए लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पान विक्रेता ने आत्महत्या करने से पहले बिजली विभाग पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए एक सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार सैदपुर नगर के वार्ड पांच पटेल नगर निवासी और वर्तमान में थाना क्षेत्र के मिर्जापुर ग्राम सभा के मुरादचक निवासी 55 वर्षीय सुरेंद्र कश्यप पुत्र स्व. काशीनाथ कश्यप नगर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के सामने एक छोटी सी पान की दुकान लगाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सुरेन्द्र सो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.