अमरोहा, नवम्बर 18 -- ओवरलोड के चलते भारी भरकम बिजली बिल से निजात पाने के लिए कॉटन वेस्ट कारोबारी ने दोनों मीटर जला डाले। शहर के बिजनौर रोड से जुड़े मामले में विभागीय जांच में पूरा खुलासा होने पर एसडीओ ने उपभोक्ता के खिलाफ एंटी पावर थीफ्ट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। ओवरलोड की वजह से आ रहे भारी भरकम बिल से निजात पाने के लिए बिजली मीटर को जला डालने का अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। शहर के बिजनौर रोड निवासी कॉटन वेस्ट कारोबारी ने 12 नवंबर को अपने परिसर के बाहर लगे दो बिजली मीटरों के जलने की एसडीओ को लिखित में सूचना दी। इसमें जलती हुई बीड़ी फेंकने से आग लगने के बाद मीटरों के जलने की बात कही गई। एसडीओ के निर्देश पर विभागीय टीम के निरीक्षण में मौके पर दोनों मीटर पूरी तरह से जले हुए मिले। दीवार पर मीटरों की जगह राख मिली। इसके बाद एक्सईएन उपखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.