लखनऊ, अप्रैल 1 -- लेसा के अमौसी जोन में उपभोक्ता की शिकायत पर सुनवाई न करना और गलत बिल को ठीक न करने के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की एमडी रिया केजरीवाल ने गुरुवार को एक्सईएन (बिलिंग) अवनीश कुमार को उनके पद से हटा दिया। उन्हें तत्काल प्रभाव से निदेशक (कार्मिक एवं प्रबंधन) कार्यालय से संबद्ध कर दिया, जबकि उनकी जगह इं. पंकज सिंह को अमौसी जोन के एक्सईएन (बिलिंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह मामला तब तूल पकड़ा जब पीड़ित उपभोक्ता ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आवास पर आयोजित जनसुनवाई में अपनी शिकायत लेकर पहुंचा। शिकायतकर्ता के अनुसार, दीपा सिन्हा के नाम पर लगे प्रीपेड कनेक्शन का पिछले चार वर्षों से नियमित भुगतान किया जा रहा था। इसके बावजूद विभाग ने 25,150 रुपये का बकाया निकाल दिया। पीड़ित ने कई बार एक्सईएन कार्यालय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.